प्रतापगढ़: रानीगंज के चंदी गोविंदपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
रानीगंज थाना क्षेत्र के चंदी गोविंदपुर में मंगलवार शाम 5.30 बजे पुलिस और चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश गुलजार के पैर में गोली लगी, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों ने 7 नवंबर को महिला से लूट की वारदात की थी।