प्रतापगढ़: पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने गरुण वाहिनी दस्ते को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन से गरुण वाहिनी बाइक दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने दस्ते को पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। यह दस्ता कंट्रोल रूम से सीधा जुड़ा रहेगा ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।