निजी बस के कंडक्टर के साथ ठियोग के पास मारपीट
ठियोग:
HP09D-9561 नंबर की एक आइशर गाड़ी, जो नेरवा की ओर जा रही कालटा कोच बस ठियोग से लगभग एक किलोमीटर नीचे कालटा कोच बस के सामने बीच रोड में लगाई और कालटा कोच का रास्ता रोका। आरोप है कि ठियोग के कुछ स्थानीय 5_6 युवकों ने अचानक बस में घुसकर कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस दौरान कंडक्टर के पास रखा नकदी से भरा बैग और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने बस कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि सभी सवारियों को लेकर तुरंत वहां से निकल जाओ तथा पुलिस को बुलाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम ही यहां की पुलिस हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और मामले की जांच की मांग उठ रही है।