Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
newgkhabar
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए
Dharamshala, Kangra
| Jun 8, 2026
MORE NEWS
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी तूफान से तीन विमानों को नुकसान
Dharamshala, Kangra | Jun 8, 2026
अटैची की राजनीति करने वालों को हर तरफ अटैची ही दिखाई देते हैं: विवेक कटोच कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने भाजपा के कुछ नेताओं और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जो लोग स्वयं अटैचियों के सहारे राजनीति करते हुए भाजपा में गए और पूरे प्रदेश ने देखा कि किन लोगों ने जनादेश का सौदा किया , आज वही लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। विवेक कटोच ने कहा कि प्रदेश की जनता यह भली-भांति जानती है कि सत्ता के लालच में कुछ नेताओं ने जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई और अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए जनादेश का अपमान किया। ऐसे लोगों को आज हर तरफ अटैची ही दिखाई देती है, क्योंकि उनकी अपनी राजनीति का आधार ही अटैची और सौदेबाजी रही है। शायद उन्हें आज भी किसी नई अटैची के आने की उम्मीद है, इसलिए वे लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और अन्य भाजपा नेताओं के मुंह से नैतिकता और सिद्धांतों की बातें शोभा नहीं देतीं। विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र चलाया जा रहा है। लगातार झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इन आरोपों से उल्टा यही साबित होता है कि मुख्यमंत्री ने अपने सिद्धांतों और प्रदेश हितों से कभी समझौता नहीं किया। यदि वे भी राजनीतिक सौदेबाजी का रास्ता अपनाते तो शायद ऐसे षड्यंत्रों की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू एक नेकदिल और जनहितैषी व्यक्ति हैं। अनेक राजनीतिक साजिशों और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद वे दिन-रात प्रदेश के विकास और जनता की सेवा में लगे हुए हैं। यही कारण है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश की प्रबुद्ध जनता, देवी-देवताओं और प्रदेशवासियों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त है। विवेक कटोच ने याद दिलाया कि इससे पहले भी एक बड़े राजनीतिक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की सुक्खू सरकार को गिराने की कोशिश की गई थी। लेकिन प्रदेश की जनता, देवी-देवताओं के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री की साफ-सुथरी छवि के कारण वह साजिश पूरी तरह विफल हो गई। उस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले से अधिक मजबूत और जनप्रिय नेता के रूप में उभरकर सामने आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज जो नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं, उनका भी वही हश्र होगा। प्रदेश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। झूठ, अफवाह और राजनीतिक साजिशों की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती। आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुक्खू और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे तथा विपक्ष के निराधार आरोपों का जवाब जनता स्वयं देगी। विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में जनसेवा और ईमानदारी की जीत होगी, जबकि जनादेश का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
Dharamshala, Kangra | Jun 8, 2026
जिला परिषद हमीरपुर के सदस्यों को DC Hamirpur गंधर्वा राठौर शपथ दिलाते हुए
Dharamshala, Kangra | Jun 8, 2026
निजी बस के कंडक्टर के साथ ठियोग के पास मारपीट ठियोग: HP09D-9561 नंबर की एक आइशर गाड़ी, जो नेरवा की ओर जा रही कालटा कोच बस ठियोग से लगभग एक किलोमीटर नीचे कालटा कोच बस के सामने बीच रोड में लगाई और कालटा कोच का रास्ता रोका। आरोप है कि ठियोग के कुछ स्थानीय 5_6 युवकों ने अचानक बस में घुसकर कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस दौरान कंडक्टर के पास रखा नकदी से भरा बैग और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने बस कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि सभी सवारियों को लेकर तुरंत वहां से निकल जाओ तथा पुलिस को बुलाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम ही यहां की पुलिस हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
Dharamshala, Kangra | Jun 8, 2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए - Dharamshala News