कवर्धा: लोकसभा निर्वाचन मतगणना के लिए जिले के दोनों विधानसभा के लिए आवश्यक तैयारी शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपा दायित्व
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया एवं कवर्धा में प्राप्त मतों की गणना के लिए कवर्धा के स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है।जहां दोनों विधानसभा के प्राप्त मतों की गणना होगी।जिसको लेकर कलेक्टर ने अलग अलग विभाग के अधिकारियो को दायित्व सौंपा है।