कवर्धा: अवैध तरीके से गांजे की बिक्री करने वाले एक आरोपी को 800 ग्राम गांजे के साथ कुंडा पुलिस ने नानापुरी से किया गिरफ्तार
मामला कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नानापुरी का है। जहा एक आरोपी सुरेश चंद्राकार उम्र 49 अवैध तरीके से गांव में अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री कर रहा था।जिसकी सूचना कुंडा पुलिस को मिली इधर कुंडा पुलिस ने गांव में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।इसके साथ ही आरोपी को NDPS एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।