कवर्धा: शहर से भटकर महिला अपने बच्ची के साथ पहुंची ग्राम भोंदा डायल 112 की टीम ने सुरक्षित परिजनो को किया सुपुर्द
मामला बोडला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भोंदा का है। जहा एक महिला अपनी बच्ची के साथ शहर से भटकर भोंदा गांव पहुंच गई।जिसके बाद ग्रामीणों ने पूछताछ किया तो महिला ने अपना नाम रानू झरिया बताया।जिसके बाद डायल 112 की मदद से महिला और उसकी बच्ची को सुरक्षित कवर्धा शहर दर्री पारा में परिजनो को सुपुर्द किया गया।