बैरगनियां: बैरगनिया में छठ व्रतियों की राह आसान, खुदाई मशीन से जंगल साफ कर बन रहा रास्ता; वीडियो आया सामने
सीतामढ़ी: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बैरगनिया में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। छठ घाटों तक पहुंचने में व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जेसीबी मशीन से रास्ता बनाया जा रहा है। बैरगनिया नगर परिषद के उपसभापति धीरज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।