गुना नगर: AB रोड स्थित निजी होटल में BJP महिला मोर्चा ने किया शक्ति वंदन कार्यक्रम, भिंड जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हुई शामिल
गुना में भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भिंड जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदोरिया शामिल हुई, जहां उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा गुना को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक जुटता से काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का असली उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।