इटाढ़ी: बक्सर में 27 मई को जॉब कैम्प, 4 कंपनियों में 395 पदों पर भर्ती, ₹20 हजार तक मिलेगी सैलरी
Itarhi, Buxar | May 25, 2026 जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से 27 मई को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न निजी कंपनियां अभ्यर्थियों का ऑन स्पॉट चयन करेंगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैम्प में 4 कंपनियां भाग लेगी।