कांकेर में 2 क्विंटल 80 किलो गांजा बरामद, तीन गाड़ियों में भरकर ले गई पुलिस... कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक!
कांकेर शहर के सिंगारभाठ के पास पहाड़ी किनारे लावारिस हालत में भारी मात्रा में गांजा मिलने से हड़कंप मच गया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजा बरामद किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी बीती रात गांजा वहां फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने करीब 2 क्विंटल 80 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे को तीन गाड़ियों में भरकर ले जाया गया। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
फिलहाल कांकेर पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
#thelivenews #kanker #viralvideos #news #shorts
Kanker, Kanker | Nov 4, 2026