चित्तौड़गढ़: विशाल जोहर श्रद्धांजलि समारोह को लेकर श्री भूपाल राजपूत छात्रावास से शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
विशाल जोहर श्रद्धांजलि समारोह को लेकर आज श्री भूपाल राजपूत छात्रावास से शहर में विशाल शोभायात्रा निकली। जोहर प्रतिमा की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी है। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग भी मौजूद रहे। वहीं शोभायात्रा में जोहार स्मृति संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।