चित्तौड़गढ़: आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर घोसुंडा में जागरूकता कार्यक्रम कहां हुआ आयोजन
ग्राम पंचायत घोसुण्डा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी धर्मवीर कोठारी, ग्राम विकास अधिकारी शकील अहमद, कनिष्ठ सहायक राजेश लुणावत एवं आंगनवाडी कार्यकत्ता चंदा सोनी ने ग्रामवासियों को 26अप्रैल को वोट डालने के लिए अपील भी की है। साथ ही अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए लोगों को जागरुक भी किया गया है।