चित्तौड़गढ़: मोदी पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया, देश को आजादी संविधान दिया उसी की बदौलत आज देश के PM बन पाये- मल्लिकार्जुन खड़गे
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वे जगह-जगह सभा में पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया। पार्टी ने देश को आजादी दिलाई और संविधान तथा लोकतंत्र दिया उसी की बदौलत आज वे देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच पाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर देश की आजादी में आरएसएस और भाजपा का क्या योगदान रहा।