चीता परियोजना के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रैली एवं सम्मेलन का आयोजन
----
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को चीता परियोजना के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेसईपुरा में चीता मित्र सम्मेलन एवं दीप प्रज्वलन रैली का आयोजन किया गया। चीता मित्रों द्वारा अपने हाथों में दीप प्रज्वलित कर रैली में भाग लिया गया। 100 से भी अधिक चीता मित्रों द्वारा इस रैली में भाग लेकर चीता के प्रति जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
रैली के पश्चात चीता मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें चीता मित्रों ने अपने इस 4 साल की यात्रा एवं अनुभव सभी से साझा किये, संपूर्ण कार्यक्रम में वन विभाग के स्टाफ अधिकारी एवं कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
15 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026