मुख्य अभियंता ने किया विभिन्न ग्रामों का भ्रमण
नल-जल योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा
----
मुख्य अभियंता श्री आर.पी. हिरोडिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परिक्षेत्र ग्वालियर द्वारा श्योपुर जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नल-जल योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।
मुख्य अभियंता ने सर्वप्रथम कराहल विकासखंड की ग्राम पंचायत बगबाज एवं ककरधा का भ्रमण किया। इसके पश्चात ग्राम भेला भीमलत में प्रगतिरत नल-जल योजना के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता द्वारा श्योपुर विकासखंड के ग्राम दलालना खुर्द का भ्रमण किया गया। यहां नल-जल योजना के संचालन एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधा की स्थिति की जानकारी ली गई।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य अभियंता ने पंप ऑपरेटरों से चर्चा कर योजनाओं के संचालन की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से संवाद करते हुए नल-जल योजना के पूर्व और योजना के बाद गांव में आए बदलाव तथा घर-घर नल से उपलब्ध हो रहे पेयजल से बदली तस्वीर के बारे में चर्चा की। पूर्ण योजनाओं के संबंध में आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्य पूरी लगन एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा योजनाओं की गुणवत्ता एवं सुचारु संचालन के लिए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सहायकयंत्री श्री ओ.पी. नगर एवं जिला सलाहकार श्रीमती आराधना पाराशर, उपयंत्री श्री विजय प्रजापति उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026