सांदीपनि विद्यालय में मोगली उत्सव के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
----
मोगली उत्सव के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कुल 81 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन श्री नरेंद्र कुमार शर्मा एवं श्री लोकेश कुमार मथुरिया के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति, वन्यजीवन एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, लेखन क्षमता एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करती हैं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026