तानसेन: पटाखे फोड़ने से मना किया तो ठेला संचालक से मारपीट, आरोपियों ने फोड़ दिए 10-12 अंडे
Tansen, Gwalior | Nov 10, 2026 ग्वालियर में पटाखे फोड़ने से मना करना अंडे का ठेला लगाने वाले युवक को भारी पड़ गया। किलागेट इलाके में तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और ठेले पर रखे 10 से 12 अंडे फोड़ दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसकी जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे सामने आई।