सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम का डंडा! श्री राम वाटिका पर ₹5000 का जुर्माना ग्वालियर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम ग्वालियर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। सड़क पर कचरा फैलाने, अमानक पॉलीथिन के उपयोग, नालियों में गोबर बहाने और भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर अब सीधे जुर्माना ठोका जा रहा है।