सदर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गाजियाबाद से आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Nov 12, 2026 गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में समर्थ जैन (40) को गिरफ्तार किया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 123 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित उसके आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।