जोधपुर: संतो ने रैली निकाल जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन,गौरक्षा व गाय को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की मांग की
बोरानाडा में महादेव गोशाला में चल रही गौ भागवत कथा में आज गुरुवार को संत सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें शामिल हुए संतो ने गौमाता को बचाने व राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की गई।सम्मेलन के बाद सभी संत भक्तो व गौशाला प्रमुखों के साथ रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय आकर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।