जोधपुर: चाँद पोल के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी
जोधपुर के चाँद पोल ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बीचला बास मोहल्ले में आज गुरुवार को ट्रांस फार्मर में तेज धमाका होने के बाद आग लग गई जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी जिस पर विद्युत विभाग की टीम ने बिजली को बंद किया, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।