जोधपुर: भूटान में हुए कार्यक्रम में जोधपुर के कालूराम सोनेल को मिला भारत भूटान समरसता अवार्ड
जोधपुर के समाजसेवी ठेकेदार कालूराम सोनेल को भूटान के थिंपू में हुए कार्यक्रम में भारत भूटान समरसता रत्न अवार्ड 2024 से नवाजा गया।कार्यक्रम नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति और न्यायमूर्ति परमानंद झा के सानिध्य में हुआ। उन्हें यह सम्मान मिलने पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दी।