जोधपुर: पाल रोड स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग ने तोड़ा दम, शास्त्री नगर थाने में केस हुआ दर्ज
पाल रोड स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाले एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया जिसको लेकर शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। अपना घर आश्रम के सेवादार देवीलाल जाट ने पुलिस को बताया कि अपना घर आश्रम में रहने वाले सुनील अग्रवाल की अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच मे जुटी है।