जोधपुर: करवड़ थाना इलाके के लोरड़ी पंडित जी क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
जोधपुर के करवड़ थाना इलाके के लोरड़ी पंडित जी क्षेत्र में आज एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में करण कुमार पुत्र भागीरथ प्रजापत ने पुलिस को बताया कि शाम के समय उसके भाई जगदीश पुत्र भागीरथ की करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से जुलस गया था।जो दौराने इलाज उसने दम तोड़ दिया ।