कोडरमा: प्रखंड मुखिया संघ कोडरमा की बैठक करमा पंचायत सचिवालय में हुई संपन्न, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
सोमवार को प्रखंड मुखिया संघ कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करमा पंचायत सचिवालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष कन्हाय यादव ने किया।प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई यादव ने कहा कि सिर्फ इस प्रखंड के ही नहीं पूरे प्रदेश के मुखिया अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे है। प्रशासन के द्वारा मुखिया के ऊपर तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है।