कोडरमा: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने हड़ताल की दी चेतावनी, CS ने शनिवार तक का मांगा समय
सदर अस्पताल कोडरमा में निजी एजेंसी कमांडो सिक्योरिटी फोर्स के अंतर्गत आउटसोर्सिंग के रूप में कार्यरत कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार से अपने विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बताया कि कंपनी के द्वारा पिछले तीन महीने से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।