रावतसर: रावतसर पुलिस ने निजी बस ऑपरेटर से मारपीट और कार में तोड़फोड़ के मामले में 5 जनों को किया गिरफ्तार
पुलिस से बुधवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने निजी बस ऑपरेटर राजेद्र सिंह से मारपीट व कार में तोड़फोड़ के पांच आरोपियों सूर्य प्रकाश भवानी सिंह शक्ति सिंह प्रेम सिंह निवासी रावतसर व अंकित राजपूत निवासी डालमान भालेरी जिला चूरु को गिरफ्तार किया है आरोपियों पर 15 अगस्त को रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था पुलिस अनुसंधान जारी है