सिंगरौली: कैलाश की मौत मामले में मोरवा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना के बाद से दोनों फरार थे
बीते 1 नवंबर की रात ग्राम सिलफोरी के समीप जंगल में बिजली के तार की चपेट में आने से चकरिया निवासी कैलाश प्रसाद खैरवार पिता रामसुंदर खैरवार उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इस घटना में अभियुक्त सीताराम सिंह गोड़ पिता श्रीपाल सिंह एवं पप्पू उर्फ माताप्रसाद पिता इंद्रवान निवासी चकरिया को आज सिलफोरी से गिरफ्तार कर लिया।