सिंगरौली: एनटीपीसी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 में ₹1.5 लाख में फ्लाई ऐश आधारित सुख इको-हाउस का अनावरण किया
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत पावर यूटिलिटी एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 में अपनी अभिनव इको-फ्रेंडली और सस्ती आवासीय समाधान 'सुख इको-हाउस का अनावरण किया, जो सतत आवास समाधान में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह इको-हाउस थर्मल पावर प्लांट्स से प्राप्त फ्लाई ऐश और ऐश-आधारित उत्पादों का लगभग 80 प्रतिशत उपयोग करते हैं।