सिंगरौली: दुद्धिचुआ खदान में ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत, नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ा
एनसीएल की दुद्धिचुआ परियोजना में मंगलवार शाम कोयला परिवहन कर रहा एक ट्रेलर हादसे का शिकार हो गया जिसमें चालक की मौत हो गयी। चालक वाहन खड़ा कर लोडिंग का इंतजार कर रहा था तभी टे्रलर बैक होने लगा और चालक के ऊपर चढ़ गया। आनन फानन में साथी कर्मचारियों ने उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह लगभग छ: बजे उसकी मौत हो गयी।