सिंगरौली: जिला अस्पताल के पीछे मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है, वीडियो हुआ वायरल
सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल टार्मा सेंटर में इन दिनों सरकारी व्यवस्थाओं में बदहाली का आलम दिख रहा है जहां वेस्टेज मेडिकल का कचरा अब खुलेआम फेंका जा रहा है और अधिकारी दावा करते हैं कि सब कुछ ठीक ही चल रहा है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका जा रहा है। जिसे आवारा मवेशी खा रहे हैं और काल के गाल में समा रहे हैं।