सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित दस दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ
एनटीपीसी विंध्याचल स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा वीवा क्लब परिसर में आयोजित दस दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 08 टीमों ने भाग लिया, जिसमे टीम स्टॉर्म राइडर ने टीम बीआईआरए बॉयज को सीधे दो सेटों में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम किया। सेट के स्कोर 25-20 और 25-18 रहे।