सिंगरौली: सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में जिले को लगातार दूसरा महीना ए ग्रेड, 80.25 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान मिला
कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले को सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण में लगातार दूसरे माह ए. ग्रेड प्राप्त हुआ। जिले को प्रदेश स्तर से जारी होने वाले रकिंग में चौथा स्थान तथा संभाग में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला।प्रदेश सरकार द्वारा अक्टूबर माह की रैकिंग 20 नवम्बर को जारी की गई।