गढ़ी: गढ़ी थाना क्षेत्र में पिता ने बेटी पर लगाए सनसनीखेज आरोप, 5 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की कोशिश करने का किया दावा
बांसवाड़ा के गढ़ी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही बेटी पर 5 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अजीज शेख का दावा है कि उसकी बेटी ने एक महिला के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। साथ ही, घर से करीब 55 तोला सोना लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया।