पूर्वी सिंहभूम जिला के समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान 5:00 बजे उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आर्म्स लाइसेंस, स्वास्थ्य, मैया समान योजना, भू-विवाद, शिक्षा, स्कूल फीस, राशन कार्ड और अवैध कब्जा से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।