फर्रुखाबाद: गांव बबना में पीड़ित की जमीन पर दबंगों ने अवैध रूप से किया कब्जा, डीएम से लगाई गुहार
नवाबगंज के गांव बबना निवासी रघुनंदन लाल पुत्र सरदार उर्फ सिद्धार्थ ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया बताया कि पैत्रिक कृषि भूखंड संख्या 1269 मेरे नाम दर्ज है। गांव के ही समर सिंह पुत्र लंकुश, बृजेश अखिलेश इन लोगों ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और यह लोग निर्माण कर रहे हैं इसकी शिकायत हमने थाना पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।