Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

#live #प्रेस #कॉन्फ्रेंस करके तेजस्वी यादव ने... बिहार के नये मंत्री मंडल गठन पर स ना निशाना..... आयोग... परिवारवाद.......

Nawada, Nawada | May 8, 2026

MORE NEWS

Rajgir malmass Mela varsh 2026 (०१/०६/२०२६)
Payal ek najar theater Rajgir part 02

Rajgir malmass Mela varsh 2026 (०१/०६/२०२६) Payal ek najar theater Rajgir part 02

Nawada, Nawada | Jun 2, 2026

नवादा जिले भर में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों को मिली विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ।

आज दिनांक 02 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत आंती पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सहयोग शिविर” आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा “सहयोग पोर्टल” भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर 30 दिनों के भीतर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके।

उक्त शिविर में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राशन कार्ड, शौचालय प्रोत्साहन राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।शिविर में परिमार्जन, फार्मर रजिस्ट्रेशन, छूटी हुई जमाबंदी तथा म्यूटेशन से संबंधित कुल 05 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आंती पंचायत स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा केंद्र के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। रजौली प्रखंड के रजौली पश्चिमी, अकबरपुर प्रखंड के माखर, सिरदला प्रखंड के अब्दुल, गोविंदपुर प्रखंड के सरकंडा, नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो, पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली, कौआकोल प्रखंड के केवाली, वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव, नरहट प्रखंड के पुंथर, हिसुआ प्रखंड के छतिहर, मेसकौर प्रखंड के बारत, रोह प्रखंड के भीखमपुर एवं काशीचक प्रखंड के चंडीनावां पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-05, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-07, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-13 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-03 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। सभी शिविरों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट  !

नवादा जिले भर में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों को मिली विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ। आज दिनांक 02 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत आंती पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सहयोग शिविर” आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा “सहयोग पोर्टल” भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर 30 दिनों के भीतर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। उक्त शिविर में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राशन कार्ड, शौचालय प्रोत्साहन राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।शिविर में परिमार्जन, फार्मर रजिस्ट्रेशन, छूटी हुई जमाबंदी तथा म्यूटेशन से संबंधित कुल 05 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आंती पंचायत स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा केंद्र के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। रजौली प्रखंड के रजौली पश्चिमी, अकबरपुर प्रखंड के माखर, सिरदला प्रखंड के अब्दुल, गोविंदपुर प्रखंड के सरकंडा, नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो, पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली, कौआकोल प्रखंड के केवाली, वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव, नरहट प्रखंड के पुंथर, हिसुआ प्रखंड के छतिहर, मेसकौर प्रखंड के बारत, रोह प्रखंड के भीखमपुर एवं काशीचक प्रखंड के चंडीनावां पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-05, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-07, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-13 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-03 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। सभी शिविरों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 2, 2026

सुना है तुम्हारी अदालत में कोई वकील नहीं होता और तुम्हारी चौखट पर जो एक बार सर झुका दे वह कभी जलील नहीं होता ।🙏🤟🙏

सुना है तुम्हारी अदालत में कोई वकील नहीं होता और तुम्हारी चौखट पर जो एक बार सर झुका दे वह कभी जलील नहीं होता ।🙏🤟🙏

Nawada, Nawada | Jun 2, 2026

Rajgir malmass Mela varsh 2026 (०१/०६/२०२६)
Payal ek najar theater Rajgir

Rajgir malmass Mela varsh 2026 (०१/०६/२०२६) Payal ek najar theater Rajgir

Nawada, Nawada | Jun 2, 2026

प्रभारी जिला सचिव ने सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण।

आज दिनांक 02 जून 2026 को अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत एवं रजौली प्रखंड के रजौली पश्चिमी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण प्रभारी जिला सचिव श्री हिमांशु शर्मा द्वारा किया गया।

प्रभारी जिला सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।इस अवसर पर प्रभारी सचिव द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र  का वितरण किया गया।

इसके उपरांत प्रभारी जिला सचिव श्री हिमांशु शर्मा, जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संस्थान की समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

अधिकारियों द्वारा परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संस्थान के सुचारु संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जीविका कर्मी एवं जीविका दीदियां उपस्थित थीं। 

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट  !

प्रभारी जिला सचिव ने सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण। आज दिनांक 02 जून 2026 को अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत एवं रजौली प्रखंड के रजौली पश्चिमी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण प्रभारी जिला सचिव श्री हिमांशु शर्मा द्वारा किया गया। प्रभारी जिला सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।इस अवसर पर प्रभारी सचिव द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इसके उपरांत प्रभारी जिला सचिव श्री हिमांशु शर्मा, जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संस्थान की समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संस्थान के सुचारु संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जीविका कर्मी एवं जीविका दीदियां उपस्थित थीं। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 2, 2026

#live #प्रेस #कॉन्फ्रेंस करके तेजस्वी यादव ने... बिहार के नये मंत्री मंडल गठन पर स ना निशाना..... आयोग... परिवारवाद....... - Nawada News