प्रतापगढ़: लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप
शहर में हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद के बाद तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने करीब 15 से 20 युवकों पर कार्यालय में जबरन घुसकर प्रिंटर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फर्नीचर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।