जिला,,,,, भागलपुर
रिपोर्ट,,,,, चमन अली
भागलपुर में एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार ,स्मैक के बड़े कारोबार का खुलासा?
भागलपुर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सबौर रेलवे स्टेशन के पास की गई छापेमारी में पुलिस ने 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है. बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये बताया गया है. मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की शुरुआत एक गुप्त सूचना से हुई थी. सूचना मिली थी कि सबौर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर जाने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर स्टेशन के पास निगरानी शुरू की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दो आरोपितों को पकड़ लिया गया. पूछताछ के बाद तीसरे आरोपित तक भी पुलिस पहुंच गई.
इस बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है
बाइट,, पुलिस अधीक्षक भागलपुर
Rahui, Nalanda | Oct 12, 2026