मांझी। मांझी नगर पंचायत के मियॉ पट्टी स्थित जय माँ जगदम्बे पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए शाकाहारी गैंडा रूपी भब्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पूजा समिति के प्रमुख कार्यकर्ता सह पंडाल निर्माता बिनोद प्रसाद गुप्ता उर्फ गुरुजी ने बताया कि इस वर्ष जीव जंतुओं में सबसे आकर्षक गैंडा के रूप में 70 फिट चौड़ा और 50 फिट ऊंचा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल की आकर्षक विद्युत सज्जा भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत मांझी के मियॉ पट्टी में वर्ष 2001 से 26 वर्षों से रीति-रिवाज के अनुसार दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है।सबसे बड़ी बात यहाँ पूजा पंडाल बनाने के लिए बाहरी कारीगरों को नही बुलाया जाता है। यहाँ पूजा समिति के होनहार युवक अपने मेहनत श्रम के बदौलत एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण करते आये हैं। और इस वर्ष भी उन्हीं के सहयोग से इस बड़े पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।उनके साथ समिति के सभी सक्रिय सदस्य पूजा को सफल बनाने की तैयारी में लगे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष का पूजा पंडाल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होगा। यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के कई गांवों के अलावा शहर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
Rahui, Nalanda | Oct 12, 2026