कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा संजय गांधी अस्पताल का नियमित निरीक्षण जारी.
अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की।
"" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "
शासकीय संजय गांधी अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। इसकी उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं की मानीटरिंग के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने राजस्व अधिकारियों की तैनाती की है। उनके द्वारा अस्पताल का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सुबह 10.30 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा से ड्यूटी चार्ट के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहायक की अनुमति के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन की जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि सभी वार्डों में तैनात सुरक्षाकर्मी केवल एक व्यक्ति को ही वार्ड में प्रवेश दे रहे हैं। कलेक्टर महोदय के निर्देशों के अनुसार वार्डों में सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। निरीक्षण के समय अन्य डॉक्टर्स भी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Collector Rewa Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा