बक्सर: वट सावित्री पूजा में महिला सिपाही की ननद के गले से सोने की चेन चोरी
Buxar, Buxar | May 18, 2026 शहर में वट सावित्री पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने महिला सिपाही की ननद के गले से सोने की चेन उड़ा ली। घटना को लेकर पीड़िता की ओर से नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नगर थाना में तैनात महिला सिपाही अलका कुमारी अपनी ननद के साथ सिंडिकेट के पास वट सावित्री पूजन करने गई थी।