जालौन के नवागत एसपी सुरेश चन्द्र रावत का स्वागत, डीएम से की शिष्टाचार भेंट
उरई, जालौन। जनपद जालौन के नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के आगमन पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन उरई में पुलिस गार्ड द्वारा सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके उपरांत नवागत एसपी रावत ने जिलाधिकारी जालौन से शिष्टाचार मुलाकात की।
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Jalaun Police
Orai, Jalaun | Oct 9, 2026