सदर: बसुही नदी में मिला लापता किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावां गांव के पास सोमवार दोपहर भद्रकाली मंदिर के बगल में बसुही नदी में करीब 14 वर्षीय किशोर का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।