धनारी थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर निवासी संजय कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित के बड़े भाई धीरेंद्र और पीड़ित का भतीजा जीतू अपने खेत से वापस अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।