डुमरांव: डुमरांव में अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को दी गई एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
Dumraon, Buxar | Jan 14, 2025 डुमरांव के अग्निशमन कार्यालय में बिहार अग्निशमन सेवा के फायरकर्मियों को एकदिवसीय विशेष ट्रेनिंग दी गई। क्षेत्र में मॉक ड्रिल चलाकर लोगों के बीच आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ब्रिज बिहारी चौधरी ने की।