डुमरांव: बिहार के टॉप 50 आय अर्जित करने वाले स्टेशनों की सूची में शामिल हुआ डुमरांव रेलवे स्टेशन, ₹5369205 की बढ़ी आमदनी
Dumraon, Buxar | Jan 14, 2025 डुमरांव स्टेशन ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024 के जनवरी से दिसंबर तक में धुंआधार कमाई करते हुए बिहार के टॉप 50 रेवेन्यू वाले स्टेशनों की सूची में शुमार हुआ है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मंगलवार की सुबह 11 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार डुमरांव स्टेशन की यूटीएस यानी जनरल टिकट और पीआरएस आरक्षित टिकट दोनों से मिलाकर कुल आय 10 करोड़ 11 लाख ,66 हजार ,756 रुपए हैं।