डुमरांव: चिलहरी के सुमित कुमार राय बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया प्रमाण पत्र
Dumraon, Buxar | Jan 14, 2025 राष्ट्रीय जनता दल के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के मार्गदर्शन में पंचायती राज प्रकोष्ठ संगठन के नव मनोनीत पदाधिकारियों की मंगलवार की दोपहर एक बजे घोषणा की गई। इसमें राजद के युवा नेता सह चिलहरी निवासी सुमित कुमार राय को बिहार के प्रदेश सचिव (पंचायती राज प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी मिली है।