बक्सर: नल जल योजना और चापाकल मरम्मत में लापरवाही के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को शो कॉज नोटिस
Buxar, Buxar | May 5, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने हीट वेब एवं बाढ़ से पूर्व तैयारियों से संबधित बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। डीएम ने वर्ष 2025 में अग्निकांड के विभिन्न घटनाओं में क्षति भुगतान की समीक्षा किया। चापाकल मरम्मती एवं नल जल योजना में अनुरक्षण की समीक्षा के क्रम में स्पष्ट हुआ कि कार्यपालक अभियंता द्वारा अपने कार्यों का निष्पादन नहीं किया जा रहा है।